Select your region
and interface language
We’ll show relevant
Telegram channels and features
Region
avatar

बदलते भारत की छवी

puratankalkibate
भारत में जो वर्तमान समय कि स्थिति प्रस्थिति हैं उसने बाहर निकलना है काले अंग्रेजों से मातृ भूमि के मुक्त और गौ हत्या का विरोध करना है
Subscribers
1 450
24 hours
3
30 days
-50
Post views
157
ER
10,9%
Posts (30d)
50
Characters in post
1 395
Insights from AI analysis of channel posts
Channel category
Religion and Spirituality
Audience gender
Female
Audience age
35-44
Audience financial status
Middle
Audience professions
Lifestyle & Services
Summary
March 08, 16:06

हिन्दू क्यों घट रहा है?
ऋग्वेद में १० पुत्र उत्तपन्न करने का निर्देश है। यहां हम दो हमारे दो, हम दो हमारा एक, और अब तो ब्याह करे बिना कथित सिंगल रहने का फैशन चल पड़ा है। अब के २५ वर्ष में यह वर्तमान पीढ़ी बूढ़ी होगी और हिन्दू युवा कम होंगे। फिर क्या बटेंगे और क्या कटेंगे। यह सोचो आज से कुछ माह या वर्ष के बाद युद्ध की परिस्थिति हुई तो कितने बचेंगे? अगर युद्ध नहीं हुआ तो भी हिंदुओ जनसंख्या प्रजा उत्तपन्न करने में दिखा रही उदासीनता से घटनी ही घटनी है। 1939/1978 से पहले तो कन्या रजस्वला होने से पहले ही उसका ब्रह्मविवाह विधि से सुपात्र को कन्यादान कर देते थे सभी अपने धर्म में स्थित रहकर उत्तम लोकों की प्राप्ति करनेवाले धर्म का पालन करते थे। आजकल आधुनिक शिक्षा प्रणाली और ब्रह्माकुमारी जैसी इसाई संस्थाओं ने कन्याओ को दूषित करने में कोइ कमी नहीं रखी- भीमराव अम्बेडकर ने भी हिंदूओ के पवित्र वैदिक विवाह संस्कार और उसकी आयु सीमा में कोइ छेड़छाड़ नहीं करी थी जितना 1978 में किया गया इसके दुष्परिणाम स्वरुप आज वैदिक विवाह परंपरा ही नहीं रही केवल लौकिक व्यवस्था बची है और वेदों में कहीं भी लौकिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इस विषय में भीमराव अम्बेडकर एवं बी एन राव को दाद देनी चाहिए
पू० गुरुदेव ठीक ही कहते हैं कि सज्जन ही दूर्जन को जन्म देने वाले होते हैं और दूर्जन यदि सज्जन को जन्म दे तो यह तो धर्म की वृद्धि ही होगी - जिनको अपने वैदिक धर्म का पालन करना ही है उसे दुनिया की कोइ शक्ति परास्त नहीं कर सकती एसा लेखक का स्पष्ट मानना है -
સાચા જતી સતી સંતાણા‌ કલિયુગ મા‌ પાખંડવાળા પૂજાણા --
प्रश्न नहीं विचार करो। नारायण

March 02, 06:54

होली वाले दीन शाम को
आप एक कागज मे 7 लोंग
7 काली मिर्च दो चुटकी राई
दो चुटकि पीली‌ सरसो एक‌ का लोहे वाला सिक्का
आधि‌ चुटकी नमक एक सुखी लाल मिर्च छोटे टुकडे करके
एक‌ सब एक‌ पेपर की पुडया बना कर कम से कम‌ दो घन्टे अपने पास रखो सर्ट की जेब मे उपर रखो तो‌ बहुत अच्छा होगा
जब होली दहन‌ हो रहा हो तब अपने उपर से एन्टी क्लोक 7 बार उसार कर पुडिया को दहकती होलिका मे डाल आओ
होलीका की तीन परिक्रमा करना लास्ट मे यह प्रार्थना करना बही खडे होकर
हे होलिका माता हे अग्नि माता मेरे शरिर से परिवार से व्यापार से बुरी नजर तंत्र मन्त्र के असर को भस्म करो मेरी और मेरी परिवार की रक्षा करो
जय माँ कुल देवी
जय कुल देवता
जय इष्ट देवता
सारे देवी देवताओ को होली का प्रणाम‌ स्विकार हो
यह कहकर घर आजाओ
पीछे मुड़कर नही देखना
घर आने से पहले बहार हाथ मुह घो कर कुल्ला करके घर मे प्रवेश करना
घर मे सभी देवी देवताओ को प्रणाम करके अपने काम मे लगाना

March 01, 16:11

🌕
*साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च को*
साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03:20 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 06:47 मिनट पर होगी। चन्द्रोदय शाम 06:26 बजे होगा।
🌗
*ग्रहण का प्रभाव:*
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसके कारण सूतक काल मान्य होगा। सूतक सुबह 06:20 मिनट से शुरू होगा।
- सूतक के दौरान मंदिर बंद रहेंगे और मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाएगा।
- शुभ कार्य, विवाह, गृह प्रवेश वर्जित माने गए हैं।
- गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है।
🌟
*ग्रहण के दौरान क्या करें:*
- भगवान विष्णु या शिव का नाम जप करें।
- "ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" या "महामृत्युंजय मंत्र" का जाप करें।
- गीता, रामायण या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
🌟
*ग्रहण के बाद क्या करें:*
- स्नान करें और घर में गंगाजल छिड़कें।
- मूर्तियों को स्नान कराकर पूजा करें।
- दान-पुण्य करें, जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन दें।
ज्योतिषाचार्या मित महाकाल महादेव और योगाचार्य प्रशांत सैनी ज़ी
✍🏻

February 28, 10:35

https://www.instagram.com/reel/DVIBg0KifCk/?igsh=cDVsMGwxcXZpOHU5

February 28, 03:48

पूरा होने के संकेत हैं और माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए सौभाग्य का कारण बनेगा।
मीन
आज का दिन उपलब्धियों और सम्मान का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए अवसर आपके सामने आएंगे। सहकर्मियों का सहयोग आपको हर काम में मजबूती देगा। हालांकि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी बाधा दूर होने से खुशियों का माहौल बनेगा और वैवाहिक जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
*ज्योतिषाचार्या मित महाकाल महादेव और योगाचार्य प्रशांत सैनी ज़ी*
✍🏻
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷
🪷

February 28, 03:48

वृषभ
आज आपके अंदर आगे बढ़ने और खुद को साबित करने की प्रबल इच्छा रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा और आपकी मधुर वाणी लोगों के दिलों में जगह बनाएगी। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपकी पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। किसी राजनीतिक या प्रशासनिक विषय से जुड़ी हल्की परेशानी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। लंबी दूरी की यात्रा का विचार बन सकता है, जो आपके लिए नए अनुभव लेकर आएगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलते दिख रहे हैं और दिन का अंत किसी मनोरंजक गतिविधि के साथ सुकून देगा।
मिथुन
आज आपको हर काम में धैर्य और संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाने से बचना ही समझदारी होगी, क्योंकि धीरे-धीरे बढ़ना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। अपने कामों में स्पष्टता बनाए रखने से आप उलझनों से दूर रहेंगे। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं से लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि काम से जुड़ी कोई परेशानी चल रही थी, तो वह अब हल होती नजर आएगी। माता-पिता की सेवा और उनके साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी और आपके कार्यों में भी सकारात्मकता आएगी।
कर्क
आज आपके नेतृत्व गुण खुलकर सामने आएंगे और टीम के साथ मिलकर काम करने का अवसर आपको नई पहचान देगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा, जिससे मन संतुष्ट रहेगा। छोटे बच्चों की खुशी के लिए आप कोई उपहार ला सकते हैं, जिससे घर का माहौल और खुशनुमा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन में संतोष रहेगा और धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना भी है। साथ ही, नए वाहन की खरीदारी का विचार भी साकार हो सकता है।
सिंह
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास रहने वाला है, क्योंकि उन्हें मनपसंद काम मिलने से उत्साह बढ़ेगा और मेहनत का फल भी मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। अपने कामों में स्पष्टता रखना जरूरी होगा, क्योंकि यही आपकी सफलता का आधार बनेगा। विरोधियों की बातों में न आएं और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई सरकारी मामला थोड़ी चिंता दे सकता है, इसलिए उसे समय रहते सुलझाने का प्रयास करें।
कन्या
आज का दिन सफलता और संतोष लेकर आएगा। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने लेन-देन को निपटाने का समय आ सकता है, इसलिए आर्थिक योजना बनाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। लंबे समय से मन में छिपी कोई इच्छा पूरी होने से आपका मन बेहद प्रसन्न रहेगा।
तुला
करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। रुका हुआ या डूबा धन वापस मिलने से मानसिक राहत और खुशी दोनों मिलेंगी। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। जरूरतों के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको सफलता दिलाएगा। परिवार में चल रही अनबन बातचीत से सुलझ जाएगी और रिश्तों में फिर से अपनापन महसूस होगा।
वृश्चिक
आज आपके आसपास का माहौल सकारात्मक और आनंदमय रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कला से लोगों का विश्वास जीतेंगे। हालांकि किसी की सलाह पर आंख बंद करके चलना ठीक नहीं होगा, अपने निर्णय खुद लें। कोई सहयोगी समय पर आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। सेहत के मामले में पुरानी समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है, इसलिए ध्यान रखें। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं, लेकिन आप परिवार के साथ बैठकर हर समस्या का हल निकाल लेंगे।
धनु
आज का दिन प्रगति और उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपकी पहचान और पद दोनों मजबूत हो सकते हैं, साथ ही वेतन वृद्धि की संभावना भी है। हालांकि कोई मित्र अनजाने में आपके काम में बाधा डाल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। नया काम शुरू करने का विचार अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार और भाई-बहनों से सलाह लेना समझदारी होगी। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
मकर
आज का दिन रचनात्मकता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप नई योजनाओं और सृजनात्मक कार्यों में उत्साह से भाग लेंगे। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। यदि आप राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो सम्मान मिलने की संभावना है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना ही आपको सफलता दिलाएगा। परिवार के साथ समय बिताने और खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में चल रही उलझने दूर होंगी।
कुंभ
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने और आर्थिक संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपके रास्ते में रुकावट डाल सकते हैं। किसी अजनबी की सलाह पर निवेश करने से बचें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। लंबे समय से अटका सरकारी काम

February 28, 03:48

🚩
*~ सनातन पंचांग ~*
🚩
🌤️
*दिनांक - 28 फरवरी 2026*
🌤️
*दिन - शनिवार*
🌤️
*विक्रम संवत 2082*
🌤️
*शक संवत -1947*
🌤️
*अयन - उत्तरायण*
🌤️
*ऋतु - वसंत ॠतु*
🌤️
*मास - फाल्गुन*
🌤️
*पक्ष - शुक्ल*
🌤️
*तिथि - द्वादशी रात्रि 08:43 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️
*नक्षत्र - पुनर्वसु सुबह 09:35 तक तत्पश्चात पुष्य*
🌤️
*योग - सौभाग्य शाम 05:02 तक तत्पश्चात शोभन*
🌤️
*राहुकाल - सुबह 09:56 से सुबह 11:24 तक*
🌤️
*सूर्योदय - 07:01*
🌤️
*सूर्यास्त - 06:41*
👉
*दिशाशूल - पूर्व दिशा मे*
🚩
*व्रत पर्व विवरण- श्री गोविंद द्वादशी*
💥
*विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩
~*सनातन पंचांग* ~
🚩
🌷
*कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में*
🌷
➡️
*01 मार्च 2026 रविवार को रविपुष्यामृत योग है।*
🌳
*बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |*
🚩
*~ सनातन पंचांग ~*
🚩
🌷
*प्रदोष व्रत*
🌷
🙏🏻
*हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महिने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इस बार 01 मार्च, रविवार को प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।*
🚩
*~ सनातन पंचांग ~*
🚩
🌷
*होली में क्या करें*
🌷
🙏🏻
*होली की रात्रि चार पुण्यप्रद महारात्रियों में आती है। होली की रात्रि का जागरण और जप बहुत ही फलदायी होता है।*

*ऋतु-परिवर्तन के 10-20 दिनों में नीम के 15 से 20 कोमल पत्तों के साथ 2 काली मिर्च चबाकर खाने से वर्ष भर आरोग्य दृढ़ रहता है। बिना नमक का भोजन 15 दिन लेने वाले की आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।*
💥
*होली के बाद खजूर खाना मना है।*
👉🏻
*बाजारू केमिकलों से युक्त रंगों के बदले पलाश के फूलों के रंग से अथवा अन्य प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए। इससे सप्तरंगों व सप्तधातुओं का संतुलन बना रहता है।*
👉🏻
*अन्य कुछ प्राकृतिक रंगः मेंहदी पाऊडर के साथ आँवले का पाऊडर मिलाने से भूरा रंग। चार चम्मच बेसन में दो चम्मच हल्दी पाऊडर मिलाने से अच्छा पीला रंग बनता है। बेसन के स्थान पर आटा, मैदा, चावल का आटा, आरारोट या मुलतानी मिट्टी का भी उपयोग किया जा सकता है।*
👉🏻
*दो चम्मच हल्दी पाउडर दो लीटर पानी में डालकर अच्छी तरह उबालने से गहरा पीला रंग प्राप्त होता है।*
🍏
*आँवला चूर्ण लोहे के बर्तन में रात भर भिगोने से काला रंग तैयार होता है।*
🙏🏻
🚩
*~ सनातन पंचांग ~*
🚩
🙏🏻
🌷
💐
🌸
🌼
🌹
🍀
🌺
💐
🙏🏻
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।
आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करिया: नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।
सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।
मेष
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा और बाकी दिनों से कहीं ज्यादा सकारात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई नया पद या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन उत्साह से भर जाएगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए एकाग्र होकर मेहनत करनी होगी, क्योंकि यही समय उनकी दिशा तय करेगा। किसी विरोधी की बातों में आकर अपने फैसले कमजोर न करें, क्योंकि आपकी समझ ही आपकी ताकत है। छोटी-छोटी योजनाओं से भी लाभ के अवसर मिलेंगे, जो आगे चलकर बड़े फायदे का आधार बन सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं, हालांकि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मुद्दा हल्की चिंता दे सकता है, जिसे धैर्य से संभालना बेहतर रहेगा।

February 26, 10:23
Media unavailable
3
Show in Telegram

February 25, 00:38
Media unavailable
1
Show in Telegram

🙏
🌹
*जय श्री महाकाल*
🌹
🙏
*श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन*
*25-02-2026 कण-कण में महादेव*
💕

February 24, 04:58

आज से *होलाष्टक* शुरु हो रहे हैं
*होलाष्टक* का तंत्र जगत मे काफी मेहत्व है
बीते कुछ वर्षों में होली पर तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके का प्रचलन आत्याधिक बढ़ गया है। होलाष्टक की समयावधि को तांत्रिक सिद्ध मानते हैं। शास्त्रों में होलिकादहन के महत्वपूर्ण दिन को दारुण रात्रि कहा गया है।
*होली पर बचें तंत्र-मंत्र व टोटकों के वार से*
होलिका दहन वाले पूरे दिन काले कपड़े में काले तिल बांधकर अपनी जेब में रखें। रात को जलती होली में उन्हें डाल दें।
टोटके का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए सिर को टोपी आदि से ढके रहें।
टोने-टोटके हेतु सफेद खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है। होलिका दहन वाले दिन सफेद खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।