
प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
प्र. ३१२. क्या यज्ञ में पशु बलि, पक्षी बलि, या मांस, शराब आदि प्रदान करने का विधान है ? उत्तर : नहीं, यज्ञ को हिंसा रहित कर्म कहा गया है। इसमें मांस आदि अपवित्र हिंसा युक्त पदार्थों को प्रदान नहीं किया जाता है। @vaidic_gyan
प्र. ३११. यज्ञ एक भौतिक कार्य है तो इसके साथ ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के मन्त्रों को क्यों बोला जाता है ? वेद मन्त्रों को बोलने की क्या आवश्यकता है ? उत्तर : इससे ईश्वर के प्रति श्रद्धा, विश्वास, प्रेम उत्पन्न होता है तथा कृतज्ञता भी प्रकट होती है एवं…
प्र. ३१०. यज्ञ कुण्ड में बची राख का क्या उपयोग होता है ? उत्तर : राख को खेत, खलिहान, उद्यान, फूलों, फलों, सब्जियों के स्थान पर डालना चाहिए। यह एक उत्तम खाद का कार्य करती है। @vaidic_gyan
प्र. ३०९. क्या बिना ही घी के या बिना ही सामग्री के यज्ञ हो सकता है ? उत्तर : हाँ, यदि घी या सामग्री उपलब्ध न हो तो अन्य पदार्थों से तथा औषधि, अन्न, वनस्पति आदि से भी यज्ञ किया जा सकता है । @vaidic_gyan