
MOTIVATIONAL Life Changer
कुछ साल सुखों को ताक पर रखना पड़ेगा
खुद को खुद की औकात पर रखना पड़ेगा।
नींदें तो तुम्हे हर रात सुला देना चाहेंगी
मगर, तुम्हें पहरा किताब पर रखना पड़ेगा।
🔥
इंसान वही श्रेष्ठ है...
जो बुरी स्थिति में फिसले नहीं..
एवं अच्छी स्थिति में उछले नहीं.....!!!!
🙌
इतना दिमाग में बैठा लो—
बिना दर्द के सफलता
सिर्फ़ कहानियों में मिलती है,
ज़िंदगी में नहीं
👊
ट्रेंड के पीछे भागोगे
तो थक जाओगे,
सोच के साथ चलोगे
तो पहचान बनाओगे
😊
“स्वधर्मे निधनं श्रेयः; परधर्मो भयावहः।”
(अपने रास्ते पर मरना भी अच्छा है, पर दूसरों के रास्ते पर चलना भय देता है।)
🌿
“जीवन क्षणिक है...”
एक समय था जब हमारा अस्तित्व इस जगत में नहीं था,
और एक समय पुनः आएगा जब हम यहाँ नहीं होंगे।
इन दो अनंत सीमाओं के मध्य जो क्षणिक अंतराल है —
वही हमारा जीवन है।
मनोविज्ञान के दृष्टिकोण से —
> “जीवन कोई पूर्वाभ्यास नहीं, यह वास्तविक प्रदर्शन है।”
इसलिए, स्वयं को अनावश्यक चिंताओं में मत उलझाओ।
गलतियाँ होंगी, मार्ग बदलेंगे, कुछ संबंध छूटेंगे —
परंतु सपनों को जीने का अधिकार
हर श्वास के साथ तुम्हारे भीतर धड़कता है।
हर अनुभव, चाहे वह सुखद हो या पीड़ादायक,
जीवन की पूर्णता में एक आवश्यक अध्याय है।
यही अनुभव हमें मानव बनाते हैं,
और यही क्षण हमें जीवन का अर्थ सिखाते हैं।
स्मरण रहे —
जीवन की लम्बाई नहीं, उसकी गहराई और गुणवत्ता महत्वपूर्ण है।
क्योंकि जीवन का मूल्य वर्षों में नहीं,
बल्कि उन क्षणों में निहित है जिन्हें हमने पूर्ण समर्पण से जिया।
“जीवन छोटा है, पर हर क्षण अनंत है —
यदि तुम उसे पूरे हृदय से महसूस कर सको।”
✍️
— डॉ. धीर सिंह धाभाई
तेरी दोस्ती ने बहुत कुछ सीखा दिया,
मेरी खामोश दुनिया को जैसे हँसा दिया,
कर्ज़दार हूँ मैं खुदा का, जिस ने मुझे
आप जैसे दोस्त से मिला दिया..!
प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत आपके विचार हैं। इसलिए बड़ा सोचें और रोज जीतने के लिए प्रयास करें|