
उ.प्र.लेखपाल संघ (2024 बैच)
साथियों,
आज अत्यंत पीड़ा, वेदना और भारी मन से यह पोस्ट लिखनी पड़ रही है।हमारे लेखपाल संवर्ग के दो साथी— श्री संतोष जी (मूल निवासी जनपद आगरा, वर्तमान तैनाती जनपद आज़मगढ़) तथा
जनपद गोरखपुर के साथी श्री ब्रजेश योगी जी (वर्तमान तैनाती जनपद हमीरपुर) लंबे समय से अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की गंभीर, पीड़ादायक और संवेदनशील समस्या से जूझ रहे थे।
दोनों साथियों की परिस्थितियाँ लगभग समान रही हैं। अपने वृद्ध एवं गंभीर रूप से अस्वस्थ पिता जी के उपचार तथा पारिवारिक दायित्वों के कारण वे निरंतर अंतर-मंडलीय ट्रांसफर के लिए प्रयासरत रहे। लेखपाल साथी ब्रजेश योगी जी ने इस विषय को अत्यंत दृढ़ता, गंभीरता और साहस के साथ न केवल विभागीय स्तर पर उठाया, बल्कि माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता दर्शन कार्यक्रम में भी कई बार स्वयं उपस्थित होकर अंतर-मंडलीय स्थानांतरण के पक्ष में मजबूती से अपनी बात रखी।
वहीं संतोष जी भी लगातार स्थानांतरण के लिए संघर्षरत रहे और हर संभव प्रयास करते रहे।
आज अत्यंत दुःख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि संतोष जी एवं ब्रजेश योगी जी दोनों साथियों के पिता जी का लंबी बीमारी के बाद असमय निधन हो गया।
ये घटनाएँ केवल दो परिवारों का व्यक्तिगत दुःख नहीं हैं, बल्कि पूरे लेखपाल परिवार के लिए गहरी पीड़ा तथा व्यवस्था की संवेदनहीनता का प्रतीक हैं।
यह परिस्थितियाँ हमें बार-बार यह सोचने पर विवश करती हैं कि यदि समय रहते प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा अंतर-मंडलीय स्थानांतरण को लेकर कोई ठोस, स्पष्ट निर्णय नहीं लिया गया यदि समय रहते कोई ठोस निर्णय लिया गया होता, तो शायद आज हमारे इन साथियों को इस प्रकार की अपूरणीय क्षति का सामना न करना पड़ता।
इस अत्यंत दुःखद घड़ी में हमारी समस्त संवेदनाएँ श्री संतोष जी एवं श्री ब्रजेश योगी जी तथा उनके शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें।
🙏
साथियों, यह कोई एक या दो व्यक्तियों की समस्या नहीं है।
आज संतोष जी और ब्रजेश योगी जी के साथ हुआ है कल किसी और साथी के साथ होगा,
अंतर-मंडलीय ट्रांसफर की समस्या लगातार हमारे संवर्ग के साथियों की पारिवारिक, मानसिक और सामाजिक पीड़ा का कारण बनती जा रही है।
हम प्रांतीय कार्यकारिणी से यह माँग करते हैं कि अंतर-मंडलीय स्थानांतरण नीति पर तत्काल ठोस, स्पष्ट और मानवीय निर्णय लिया जाए, तथा इस विषय में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी साथी को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।
आज समय की माँग है कि हम सभी साथी एकजुट होकर इस मुद्दे को सर्वोच्च प्राथमिकता पर उठाएँ और इसे केवल प्रशासनिक विषय नहीं, बल्कि मानवीय समस्या मानते हुए समाधान सुनिश्चित कराएँ।
इस दुःख की घड़ी में हम सभी लेखपाल साथी श्री संतोष जी एवं श्री ब्रजेश योगी जी के साथ मजबूती से खड़े हैं ।
एक बार पुनः मेरी संवेदनाएं अपने साथियों के साथ है ।
Document from राजवीरशेखावत/JAIVEERSINGH
https://www.instagram.com/reel/DQ3IV08garC/?igsh=NzBkaXVlNjdmZ3Rr
Lekhpal Andolan
https://www.instagram.com/reel/DQwnHwWk5LA/?igsh=MTc3ZXpidTN5b2p2aw==
लेखपालों का जीवन
लेखपाल समस्याओं के संबंध में आंदोलन सूचना पत्र 27- 10- 2025.pdf
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Diwali
🎇
🙏
🙏
🪔
🪔
https://t.me/lekhpalsanghgonda
गोण्डा जनपद मे तैनात लेखपाल इस चैनल से जुड़ जाएँ