Select your region
and interface language
We’ll show relevant
Telegram channels and features
Region
avatar

बेनाम शायर💌✍️

kataizaharila
मेरे पोस्ट्स 📩 एक नशे की तरह है एक बार आदत पड़ गई तो बिना पढ़े 📖 रह पाना मुश्किल होगा इशारो इशारो में अपनी बातें रखने का दम रखता हूँ मैं शायर 📝 तो नही हूँ जनाब मगर सीधा दिल 💖 मे कदम रखता हूँ Interact @Nameless_Poet_bot @status_point @nature_is_calling
Subscribers
12 700
24 hours
30 days
Post views
3 713
ER
24,5%
Posts (30d)
3
Characters in post
224
Insights from AI analysis of channel posts
Channel category
Art & Culture
Audience gender
Female
Audience age
25-34
Audience financial status
Middle
Audience professions
Design & Creative Arts
Summary
February 26, 02:57
Media unavailable
1
Show in Telegram

रंगों के इस पावन पर्व पर,
जब फाल्गुन की बयार कचनार की डालियों को छूकर मुस्कुरा रही है,
जब सरसों के खेत पीली चुनरी ओढ़े इठला रहे हैं,
और आकाश में उड़े गुलाल सा सूरज ढल रहा है…
तब मेरा मन भी तुम्हारे नाम के रंग में भीग जाना चाहता है।
प्रिय,
इस होली मैं तुम्हें केवल अबीर–गुलाल नहीं,
अपने मन की हर धड़कन अर्पित करना चाहती हूँ।
जैसे पलाश के फूल वन को अग्नि सा रंग देते हैं,
वैसे ही तुम्हारा प्रेम मेरी सूनी ऋतुओं को वसंत बना देता है।
जब तुम पास होते हो तो लगता है
जैसे हवा में कोई मधुर गंध घुल गई हो,
जैसे कोयल ने पहली बार कुहुकना सीखा हो,
जैसे मेरे आँगन में चुपके से इंद्रधनुष उतर आया हो।
इस होली पर
मैं चाहती हूँ तुम्हारे गालों पर रंग लगाते हुए
तुम्हारी आँखों में अपना सारा संसार देखूँ…
और तुम्हारे स्पर्श से यूँ रंग जाऊँ
कि फिर कोई और रंग मुझ पर चढ़ ही न सके।
तुम्हारी ही,
जिसे तुम्हारे प्रेम का रंग जीवन भर नहीं उतारना।
💛
🌸
@kataizaharila

February 23, 02:58
Media unavailable
1
Show in Telegram

अपनी असल कहानी उसी शख़्स को बताना..
जो पढ़ी हुई किताबें भी संभाल कर रखता हो...!!
@kataizaharila

February 17, 06:56

प्रेम में होंठों पर नहीं पैरों पर किए जाने चाहिए चुम्बन..
ताकि जाने की ताकत क्षीण हो जाए और बांहें एक दूसरे को समेट लें!!
@kataizaharila

February 04, 16:50

एकतरफा इश्क़ की ये सीख है,
उनका दिख जाना भी एक भीख है,
मैंने जब भी कि उनसे इज़हार-ए-मोहब्बत,
वो कहते हैं हम दोस्त ही ठीक हैं…
@kataizaharila

February 02, 01:55
Media unavailable
1
Show in Telegram

मेरा इश्क गंगा का वो घाट है जिसे तुमने सदियों से नहीं छुआ,
और तुम बनारस की वो मन्नत हो जिसे मांगते ही मैं महादेव का हुआ
❤️
🌻
@kataizaharila

January 31, 17:36

थम नहीं रहीं दिल ए शैतानीयां..
करना चाहता है तुम संग में मनमानीयां
@kataizaharila

January 31, 01:49

मैं "तारीफ" लिखने बैठा था तुम्हारी
मखमली हुस्न की कलम ही रुक गई तुम्हारी कमर की सिलवटें देखकर..!!
🥰
❤️
@kataizaharila

January 23, 19:29

जानती हो! मेरा हर बसंत बस तुमसे है।
भींगे खुले बाल..कत्थई और पीली चूनर ओढ़े, फुलवारी के बीच.. किसी हल्की सर्द सुबह में खिंचवाई गई तुम्हारी वो तस्वीर मैं अक्सर घंटो निहारता हूं। मन उछाह से भर जाता है। मन को हजारों बसंत एक बार में छू जाते हैं।
शुभकामनाएँ।
💛
💛
💛
@kataizaharila

January 17, 13:27

बिछड़कर मर जाना तो एक 'प्रेममय' कल्पना है...
वास्तविकता तो यह है कि हम मरते नहीं...
हम बस धीरे ~ धीरे थोड़े ~ थोड़े कम होते जाते हैं... एक फीके रंग की तरह !!
🖤
🩶
@kataizaharila

January 11, 08:16

माना कि सब झूठ है लेकिन
सच है बाद तुम्हारे मुझको इश्क नहीं होगा
होगी तन्हाई मेरे पहलू में
और बारिश चेहरे को चूमेगी
बात किसी की होगी लेकिन
आँखों में तुम्हारा चेहरा होगा
माना कि सब ख्वाब है लेकिन
सच है बाद तुम्हारे मुझको इश्क नहीं होगा
❤️
@kataizaharila